Community Citation of Honor
Recorded on the official Vagad Rajput board of appreciations
छाजा गाँव के निवासी एवं वर्तमान में पोरबंदर, गुजरात में निवासरत प्रतिभाशाली भाई-बहन जिजासा चौहान एवं युगराज सिंह चौहान ने जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर वागड़ राजपूत समाज का गौरव बढ़ाया।
जिजासा चौहान ने 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट तथा युगराज सिंह चौहान ने 10 मीटर पिस्टल अंडर-14 सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों का चयन राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
साथ ही, दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को 28वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह अंतर विद्यालय शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में इनके पिता श्री पुष्पराज सिंह चौहान के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वागड़ राजपूत समाज को जिजासा एवं युगराज की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। दोनों प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।