ताजा समाचार

📍 आसपुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

वागड़ न्यूज़ 14 May, 2026 107 Views

अंतिम हिंदू सम्राट Prithviraj Chauhan की जयंती के अवसर पर आसपुर में वागड़ क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं Maharana Pratap की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही समाज में एकता, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं क्षत्रिय गौरव के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान रहा। उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

🚩 जय श्री राम • जय मां आशापुरा • जय क्षत्रिय धर्म 🚩


Share This Article