जोधा मगरी, आसपुर में वीरवर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया
आसपुर | वागड़ राजपूत
जोधा मगरी, आसपुर में वीरवर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरवर दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने वीर दुर्गादास राठौड़ के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज की नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजन एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने वीरवर दुर्गादास राठौड़ के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वीरवर दुर्गादास राठौड़ अमर रहें।
जय राजपूताना।
साभार: वागड़ राजपूत